Click on the zodiac image to know your zodiac result.
Horoscope based on Moon sign.

Karka Rashifal
दिसंबर 2024
महीने का पहला भाग व्यापारिक अनुबंधों के लिए शुभ रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह महीना काफी अच्छा रहेगा। तीसरा और चौथा सप्ताह शुभ रहेगा। इस महीने कई जटिल कार्य पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लोगों पर आपका काफी प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में लोग आपकी बातों को प्राथमिकता देंगे। ससुराल पक्ष में कुछ शुभ कार्यक्रम हो सकते हैं। आप आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। महिला जातकों को मासिक धर्म संबंधी परेशानी हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी लापरवाह हो सकते हैं। यदि आप फेफड़ों के संक्रमण से संबंधित बीमारियों से पीड़ित हैं, तो आपको इस महीने सावधान रहना चाहिए। कानूनी मामले आपके खिलाफ जा सकते हैं। 15 दिसंबर को सूर्य के राशि परिवर्तन से आपके व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। महीने का दूसरा और पांचवां सप्ताह शुभ नहीं है।